संजय पाण्डेय की ‘बिजली का लट्टू’ ने Waves OTT पर मचाई धूम, Feel Good Picks में नंबर-1 और Trending में नंबर-2
भोजपुरी सिनेमा के दमदार अभिनेता संजय पाण्डेय की फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ इन दिनों Waves OTT पर दर्शकों का खूब प्यार बटोर रही है। फिल्म ने OTT प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन करते हुए Feel Good Picks में नंबर-1 और Trending में नंबर-2 स्थान हासिल किया है।
फिल्म की इस उपलब्धि से पूरी टीम उत्साहित है। खास तौर पर संजय पाण्डेय की अदाकारी और उनका सहज अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अपने अलग-अलग किरदारों में जान डालने के लिए पहचाने जाने वाले संजय पाण्डेय ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

इस उपलब्धि पर संजय पाण्डेय ने कहा, “‘बिजली का लट्टू’ को दर्शकों ने जिस तरह से प्यार दिया है, उससे मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। Waves OTT पर फिल्म का Feel Good Picks में नंबर-1 और Trending में नंबर-2 पर आना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से फिल्म बनाई है और जब दर्शक उसे पसंद करते हैं तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं होती। मैं अपने सभी दर्शकों और फिल्म की पूरी टीम का दिल से धन्यवाद करता हूं।”
निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि ‘बिजली का लट्टू’ को दर्शकों से मिल रहा प्यार पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। Waves OTT पर फिल्म का Feel Good Picks में नंबर-1 और Trending में नंबर-2 पर पहुंचना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।
‘बिजली का लट्टू’ की कहानी, मनोरंजन और कलाकारों की परफॉर्मेंस दर्शकों को पसंद आ रही है। OTT पर मिल रहा रिस्पॉन्स यह भी बताता है कि भोजपुरी और क्षेत्रीय कहानियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।
