Bihar

Bihar Daroga 1799: परीक्षा रद्द होने के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, सीएम हाउस मार्च का ऐलान

Bihar Daroga 1799 भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षा रद्द होने से नाराज अभ्यर्थी राजधानी पटना के गर्दनीबाग में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इन छात्रों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए बड़े स्तर पर आंदोलन और सीएम हाउस मार्च करने की चेतावनी दी है।

छात्रों की दो-टूक: “अब पीछे हटने वाले नहीं”

गर्दनीबाग में धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है। छात्रों का यह भी दावा है कि उन्होंने इस मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका (PIL) भी दायर की है और उन्हें न्याय की पूरी उम्मीद है।

प्रशासनिक बैरिकेडिंग और पुलिस बल पर क्या बोले छात्र?

आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा रोके जाने के सवाल पर छात्रों ने जोश के साथ कहा कि वे 1600 मीटर दौड़ने और हाई जंप मारने वाले अभ्यर्थी हैं। पुलिस की बैरिकेडिंग, वाटर कैनन या आंसू गैस के गोले भी उनके हौसले को नहीं डिगा सकते। छात्रों ने सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वीडियो यहाँ देखें:

http://www.youtube.com/watch?v=fUKWkTNLQ3Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *