Bihar

बिहार MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान, जानिए पूरा सेड्यूल

पटना: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होने के साथ होगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

23 अक्टूबर को होगा मतदान

बिहार में MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इसके बाद 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

चुनाव प्रक्रिया तारीख
अधिसूचना जारी 29 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026
मतदान 23 अक्टूबर 2026
मतगणना 27 अक्टूबर 2026
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026

निर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रम में इन चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में लागू होने की बात भी कही गई है।

गौरतलब है कि विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए अलग निर्वाचन व्यवस्था होती है। निर्वाचन आयोग के अनुसार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन के लिए संबंधित व्यक्ति का निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास करना और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *