Bihar IAS Transfer : बिहार सरकार ने 9 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें लिस्ट
पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 अधिकारियों का तबादला और उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के तहत कई विभागों के सचिवों के विभागों में बदलाव किए जाने के साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इस ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश बिहार राज्यपाल के निर्देश से सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी के हस्ताक्षर द्वारा जारी किए गए हैं।
इन 9 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:
-
अभय कुमार सिंह (IAS 2004): सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को अब ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। वे अपने वर्तमान विभाग (सूचना प्रावैधिकी विभाग) के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।
-
दिवेश सेहरा (IAS 2005): ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को स्थानांतरित करते हुए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
-
दीपक आनंद (IAS 2007): खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद को अब खेल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
राजीव रौशन (IAS 2010): उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन को बांकीपुर चुनाव तक शिक्षा विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
-
रचना पाटिल (IAS 2010): सचिव (व्यय) रचना पाटिल को कृषि विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-
इनायत खान (IAS 2012): बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पटना की प्रबंध निदेशक (तथा विशेष सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत) इनायत खान का तबादला करते हुए उन्हें महिला एवं बाल विकास निगम, पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
-
धर्मेंद्र कुमार (IAS 2013): बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, पटना के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को अपने कार्यों के साथ शिक्षा विभाग, बिहार के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
-
मनेश कुमार मीणा (IAS 2015): खान निदेशक मनेश कुमार मीणा को अब बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-
श्वेता भारती (IAS 2022): खगड़िया की उप विकास आयुक्त (DDC)-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद श्वेता भारती का तबादला कर उन्हें सीतामढ़ी का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।


